मुख्य सचिव से मारपीट,दिल्ली पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट,केजरीवाल-सिसोदिया और 11 विधायकों के नाम

Ads

मुख्य सचिव से मारपीट,दिल्ली पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट,केजरीवाल-सिसोदिया और 11 विधायकों के नाम

  •  
  • Publish Date - August 13, 2018 / 12:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 11 विधायकों के नाम हैं।

1533 पन्नों की चार्जशीट में केजरीवाल के तत्कालीन सलाहकार वीके जैन को मुख्य गवाह बनाया गया है। जैन ने बयान दिया था कि जब अंशु प्रकाश की पिटाई शुरू हुई थी तब उनका चश्मा जमीन पर गिर गया था। वहीं सीएम आवास पर आधी रात को बुलाए जाने और मारपीट के मामले की जांच में सीसीटीवी कैमरे भी काफी पीछे पाए गए थे।

यह भी पढ़ें : इज ऑफ लिविंग में रायपुर-बिलासपुर की उपलब्धि पर मंत्री-मेयर ने दी बधाई, टॉप 3 में लाने का लक्ष्य

मारपीट के आरोप का ये पूरा मामला 19 फरवरी का है जब सीएम आवास पर आधी रात को दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित मारपीट व बदसलूकी की गई थी। इस मामले में दो दिन बाद सिविल लाइंस पुलिस ने वीके जैन से पूछताछ की थी।

शुरुआत में जैन कुछ साफ नहीं बता रहे थे लेकिन बाद में मैजिस्ट्रेट के सामने जब बंद कमरे में पूछताछ हुई तब पूरी घटना सामने आई। पुलिस ने इसके बाद उन्हें गवाह बनाया है।

वेब डेस्क, IBC24