दिल्ली: मुख्यमंत्री ने अनधिकृत कॉलोनियों में 214 करोड़ रुपये की 53 परियोजनाओं की आधारशिला रखी

दिल्ली: मुख्यमंत्री ने अनधिकृत कॉलोनियों में 214 करोड़ रुपये की 53 परियोजनाओं की आधारशिला रखी

दिल्ली: मुख्यमंत्री ने अनधिकृत कॉलोनियों में 214 करोड़ रुपये की 53 परियोजनाओं की आधारशिला रखी
Modified Date: September 27, 2026 / 07:08 pm IST
Published Date: September 27, 2026 7:08 pm IST

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रविवार को पांच विधानसभा क्षेत्रों की अनधिकृत कॉलोनियों में 214.12 करोड़ रुपये की लागत वाली 53 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। किराड़ी, बवाना, मुंडका, नरेला और नांगलोई जाट विधानसभा क्षेत्रों में शुरू हुई इन परियोजनाओं का उद्देश्य अनधिकृत कॉलोनियों में बुनियादी नागरिक सुविधाओं और ढांचागत सुविधाओं को मजबूत करना है।

इनसे करीब 1.75 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि लंबे समय से बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे क्षेत्रों में अब योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सड़कें, नालियां, सीवर और जल निकासी हर नागरिक का बुनियादी अधिकार हैं।

रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास का लाभ दिल्ली की हर गली और हर क्षेत्र तक पहुंचे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, 53 विकास परियोजनाओं के तहत 27 अनधिकृत कॉलोनियों में 1,062 सड़कें और गलियां बनाई जाएंगी।

बयान में बताया गया कि इसके अलावा, करीब 89.82 किलोमीटर लंबी सड़क और 147.69 किलोमीटर लंबे जल निकासी नेटवर्क का विकास किया जाएगा।

बयान के मुताबिक, 53 परियोजनाओं में सबसे अधिक 27 परियोजनाएं किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में हैं।

यहां 14 अनधिकृत कॉलोनियों में 105.51 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे।

इन परियोजनाओं के तहत 640 सड़कों और गलियों का निर्माण किया जाएगा।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में