दिल्ली कांग्रेस ने पेगासस जासूसी मुद्दे पर प्रदर्शन किया, न्यायिक जांच की मांग

दिल्ली कांग्रेस ने पेगासस जासूसी मुद्दे पर प्रदर्शन किया, न्यायिक जांच की मांग

दिल्ली कांग्रेस ने पेगासस जासूसी मुद्दे पर प्रदर्शन किया,  न्यायिक जांच की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: July 20, 2021 10:37 am IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों और नेताओं के विरुद्ध ‘पेगासस’ (जासूसी सॉफ्टवेयर) के कथित इस्तेमाल के मुद्दे पर यहां मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कथित जासूसी की घटना की न्यायिक जांच की मांग की।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी नारे लगाते और हाथ में तख्तियां लिए हुए दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित पार्टी कार्यालय से निकले और भाजपा मुख्यालय तक गए।

इस दौरान पुलिस ने अवरोधक लगाकर उन्हें रोका। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कुमार ने आरोप लगाया कि जासूसी में सरकार की भूमिका थी और यह राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है।

रविवार को एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संघ ने खबर दी थी कि मंत्रियों, पत्रकारों, विपक्षी नेताओं तथा अन्य व्यक्तियों समेत 300 लोगों के मोबाइल फोन की जासूसी करवाई गई थी। केंद्र सरकार ने किसी भी तरह के जासूसी के आरोपों को खारिज किया है।

भाषा यश पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में