दिल्ली: घर की छत गिरने से दंपति की मौत, बच्चा सुरक्षित
दिल्ली: घर की छत गिरने से दंपति की मौत, बच्चा सुरक्षित
नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक मंजिला मकान की छत गिरने से एक दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
घटना रविवार रात करीब 10 बजे न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र के जेपी नगर में हुई। अधिकारियों ने बताया कि घर में मौजूद एक बच्चे को सुरक्षित बच लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, दंपति किराए के मकान में था तभी घर की छत अचानक ढह गई जिससे वे मलबे में फंस गए।
पुलिस ने बताया कि इमारत ढहने की सूचना मिलने के बाद पुलिस, अग्निशमन कर्मी और बचाव दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंपति को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनके मुताबिक, मृतकों की पहचान टिंकू (32) और उसकी पत्नी उर्मिला (30) के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि छत ढहने का सही कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है
भाषा नोमान रंजन शोभना
शोभना

Facebook


