Datia Upchunav 2026 Result: घनश्याम या आशुतोष… दतिया में किस पर जताएगी जनता भरोसा? थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग

Datia Upchunav 2026 Result: घनश्याम या आशुतोष... दतिया में किस पर जताएगी जनता भरोसा? थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग

Datia Upchunav 2026 Result: घनश्याम या आशुतोष… दतिया में किस पर जताएगी जनता भरोसा? थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग

Datia Upchunav 2026 Result | Photo Credit: AI

Modified Date: August 3, 2026 / 07:53 am IST
Published Date: August 3, 2026 7:15 am IST
HIGHLIGHTS
  • दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 मतगणना आज
  • सुबह 8:00 बजे डाक मतपत्रों की गिनती
  • आशुतोष तिवारी और कुंवर घनश्याम सिंह के बीच सीधा मुकाबला

दतिया: ​Datia Upchunav 2026 Result दतिया उपचुनाव के महासंग्राम के बाद अब सभी की निगाहें इसके नतीजों पर टिकी हैं, जिसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ठीक 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

दतिया के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में वोटों की गिनती होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी और उसके बाद EVM से वोट की गिनती होगी। मतगणना के लिए 22 काउंटिंग टेबल बनाए गए है। काउंटिंग की पूरा प्रक्रिया 15 राउंड में संपन्न होगी जिसके लिए करीब 350 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। (Datia By-Election 2026 Update) कलेक्टर समेत जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सभी इंतजामों को चाक चौबंद कर लिया है।

दतिया में क्यों कराने पड़े उपचुनाव?

बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा को हराया था। हालांकि, अप्रैल 2026 में दिल्ली की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा सुनाई। सजा के चलते उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव कराए गए। जिसमें मुख्य मुकाबला बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के कुंवर घनश्याम सिंह के बीच है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।