Delhi Crime News: सरेआम मर्डर से दहली राजधानी, बदमाशों ने रास्ता रोक युवक पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, खौफनाक वारदात से इलाके में दहशत

Delhi Crime News: सरेआम मर्डर से दहली राजधानी, बदमाशों ने रास्ता रोक युवक पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, खौफनाक वारदात से इलाके में दहशत

Delhi Crime News: सरेआम मर्डर से दहली राजधानी, बदमाशों ने रास्ता रोक युवक पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, खौफनाक वारदात से इलाके में दहशत

Delhi Crime News /Image Credit: Social Media

Modified Date: May 20, 2026 / 08:30 am IST
Published Date: May 20, 2026 8:21 am IST
HIGHLIGHTS
  • वेलकम थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार युवक की गोली मारकर हत्या
  • मृतक की पहचान मौजपुर निवासी अमानुल्लाह कुरैशी के रूप में हुई है
  • पुलिस ने तहत मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में अंतर्गत केशव चौक के पास हत्या की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां मंगलवार देर रात स्कूटी सवार एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस और FSL की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मौजपुर निवासी अमानुल्लाह कुरैशी (Delhi Crime News) के रूप में हुई है, जो देर रात स्कूटी से शाहदरा की ओर जा रहा था। तभी केशव चौक के पास बैठे बदमाशों ने उसे रास्ते पर ही रोक लिया। आस-पास मौजूद लोगों के मुताबिक आरोपियों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और तड़प तड़पकर मौत हो गई।

 

इलाके में दहशत

लोगों ने तुरंत घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को गुरु तेग बहादुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत (Delhi Crime News) घोषित कर दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

 

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक और हमलावरों के बीच पहले से किसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। फ़िलहाल, अभी तक वजह सामने नहीं आई है, कि आरोपियों ने इस वारदात (Delhi Crime News) को क्यों अंजाम दिया है। पुलिस ने वेलकम थाने में बीएनएस की धारा 103(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत एफआईआर नंबर 233/26 दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश तेज कर दी है, घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.