Delhi Double Murder | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक साथ दो लोगों की हत्या (Delhi Double Murder) कर दी गई है। बताया जा रहा है कि तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। (Delhi Crime News)
मिली जानकारी के अनुसार, घटना रोहिणी सेक्टर -20 (Rohini Sector 20 Crime) का है। जहां तीन बदमाशों ने दोस्त की हत्या का बदला लेने आए दो नाबालिगों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान रोहिणी सेक्टर-20 निवासी मयंक और सुल्तानपुरी निवासी जॉनी उर्फ लक्की के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 17 से 18 वर्ष बताई जा रही है।
Double Murder Case Delhi पुलिस के मुताबिक, सुल्तानपुरी के तीन नाबालिग अपने दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए पहुंचे थे, युवक नहीं मिला तो उसके घर में घुसकर उसकी मां और छोटे भाई के साथ मारपीट की। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद तीनों बदमाश भागने लगे, घायल महिला के बेटे और इलाके के कुछ अन्य लोगों ने उनका पीछा किया।
भागते समय आरोपियों के हाथ से चाकू गिर गया। तभी एक नाबालिग ने चाकू उठाकर एक की गर्दन पर और दूसरे के पेट और सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को पास के एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अब पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हमले में इस्तेमाल चाकू जब्त किया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।