Delhi Double Murder: दोस्त की हत्या का बदला लेने पहुंचे थे 2 नाबालिग, फिर अचानक पलट गया पूरा मामला, खौफनाक मंजर देख हर कोई रह गया सन्न

Delhi Double Murder: दोस्त की हत्या का बदला लेने पहुंचे थे 2 नाबालिग, फिर अचानक पलट गया पूरा मामला, खौफनाक मंजर देख हर कोई रह गया सन्न

Delhi Double Murder: दोस्त की हत्या का बदला लेने पहुंचे थे 2 नाबालिग, फिर अचानक पलट गया पूरा मामला, खौफनाक मंजर देख हर कोई रह गया सन्न

Delhi Double Murder | Photo Credit: AI

Modified Date: May 21, 2026 / 11:00 am IST
Published Date: May 21, 2026 11:00 am IST
HIGHLIGHTS
  • रोहिणी सेक्टर-20 में दो नाबालिगों की हत्या
  • बदमाशों ने बदला लेने के लिए चाकू से हमला किया
  • पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

नई दिल्ली:  देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक साथ दो लोगों की हत्या (Delhi Double Murder) कर दी गई है। बताया जा रहा है कि तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने एक आरोपी को भी ​गिरफ्तार कर लिया है। (Delhi Crime News)

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रोहिणी सेक्टर -20 (Rohini Sector 20 Crime) का है। जहां तीन बदमाशों ने दोस्त की हत्या का बदला लेने आए दो नाबालिगों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान रोहिणी सेक्टर-20 निवासी मयंक और सुल्तानपुरी निवासी जॉनी उर्फ लक्की के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 17 से 18 वर्ष बताई जा रही है।

तीन नाबालिगों पर चाकू से हमला

Double Murder Case Delhi पुलिस के मुताबिक, सुल्तानपुरी के तीन नाबालिग अपने दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए पहुंचे थे, युवक नहीं मिला तो उसके घर में घुसकर उसकी मां और छोटे भाई के साथ मारपीट की। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद तीनों बदमाश भागने लगे, घायल महिला के बेटे और इलाके के कुछ अन्य लोगों ने उनका पीछा किया।

भागते समय आरोपियों के हाथ से चाकू गिर गया। तभी एक नाबालिग ने चाकू उठाकर एक की गर्दन पर और दूसरे के पेट और सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को पास के एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अब पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हमले में इस्तेमाल चाकू जब्त किया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।