दिल्ली आबकारी नीति: अदालत ने धनशोधन मामले में दो आरोपियों को सरकारी गवाह बनने की अनुमति दी

Ads

दिल्ली आबकारी नीति: अदालत ने धनशोधन मामले में दो आरोपियों को सरकारी गवाह बनने की अनुमति दी

  •  
  • Publish Date - October 3, 2023 / 05:38 PM IST,
    Updated On - October 3, 2023 / 05:38 PM IST

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सदस्य मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा को कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में सरकारी गवाह बनने की अनुमति दे दी।

विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने व्यवसायी दिनेश अरोड़ा को भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच से जुड़े मामले में सरकारी गवाह बनने की अनुमति प्रदान कर दी।

दोनों को ईडी ने गिरफ्तार किया था और फिलहाल जमानत पर हैं।

इससे पहले, अरबिंदो फार्मा के निदेशक सरथ रेड्डी इस मामले में सरकारी गवाह बन गए थे।

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप