नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में बुधवार को एक फैक्टरी में आग लग गई जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर 10 दमकल गाड़ियां भेजीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि उन्हें सुबह 11:52 बजे संगम विहार के होली चौक के पास आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद 10 दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं।
एक अधिकारी ने बताया, ‘अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग बुझाने का काम जारी है।’
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
भाषा तान्या नरेश
नरेश