दिल्ली : बवाना में फैक्टरी में आग लगी, 26 दमकल वाहन भेजे गए

Ads

दिल्ली : बवाना में फैक्टरी में आग लगी, 26 दमकल वाहन भेजे गए

  •  
  • Publish Date - October 18, 2023 / 02:12 PM IST,
    Updated On - October 18, 2023 / 02:12 PM IST

( तस्वीर सहित )

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में बुधवार को सुबह एक फैक्टरी में आग लग गयी। अग्निशमन अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ।

दिल्ली दमकल सेवा को सुबह करीब साढ़े दस बजे बवाना की एक दो-मंजिला इमारत से फोन आया और आग लगने की सूचना दी गई। कम से कम 26 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आग पहली मंजिल से शुरू हुई और जल्द ही इसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने का काम जारी है।’’

भाषा मनीषा माधव

माधव