दिल्ली: जूता बनाने वाले कारखाने में लगी भीषण आग

Ads

दिल्ली: जूता बनाने वाले कारखाने में लगी भीषण आग

  •  
  • Publish Date - November 28, 2022 / 04:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

नयी दिल्ली, 28 नवंबर (भाषा) उत्तर पश्चिमी दिल्ली के केशव पुरम इलाके में जूता बनाने के एक कारखाने में सोमवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना दोपहर 12 बजकर करीब 25 मिनट पर मिली और दमकल की 27 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

उन्होंने कहा कि केशव पुरम औद्योगिक क्षेत्र में सी-46 लॉरेंस रोड पर हुई इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा