दिल्ली : लाजपत नगर स्थित इमारत के बेसमेंट में आग लगी

दिल्ली : लाजपत नगर स्थित इमारत के बेसमेंट में आग लगी

दिल्ली : लाजपत नगर स्थित इमारत के बेसमेंट में आग लगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: June 8, 2022 5:10 pm IST

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) दक्षिण पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर बाजार स्थित एक इमारत के बेसमेंट में बुधवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग लगने की शुरुआत इलेक्ट्रिकल पैनल से हुई।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि आग लगने की सूचना अपराह्न दो बजकर 54 मिनट पर मिली जिसके बाद आग बुझाने के लिए 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि इमारत के बेसमेंट और अन्य तलों से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

भाषा धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में