दिल्ली : द्वारका की रिहायशी इमारत में आग लगी, तीन लोगों को निकाला गया
दिल्ली : द्वारका की रिहायशी इमारत में आग लगी, तीन लोगों को निकाला गया
नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में द्वारका के सेक्टर पांच इलाके में स्थित आठ मंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने के बाद सोमवार सुबह तीन लोगों को वहां से निकाला गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह सात बजकर 33 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि इमारत की ऊपरी मंजिलों से एक परिवार के तीन लोगों को निकाला गया जिनकी पहचान पी.सेनगुप्ता (65), एसएस सेनगुप्ता (60) और गौरव सेनगुप्ता (22) के तौर पर हुई है।
उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि इमारत की चिमनी शाफ्ट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।
अधिकारी ने कहा, ‘दूसरी मंजिल पर स्थित शाफ्ट में बिजली की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने का संदेह है और आग सातवीं मंजिल तक फैल गई।’
उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घरेलू सामान के नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।
भाषा नोमान
नोमान मनीषा
मनीषा

Facebook


