दिल्ली: भजनपुरा में चार मंजिला इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

दिल्ली: भजनपुरा में चार मंजिला इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

दिल्ली: भजनपुरा में चार मंजिला इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Modified Date: March 6, 2026 / 03:56 pm IST
Published Date: March 6, 2026 3:56 pm IST

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में चार मंजिला इमारत में शुक्रवार दोपहर आग लग गई, जिसके बाद दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर एक बजकर एक मिनट पर इमारत में आग लगने की सूचना मिली। इसी इमारत में कुछ रेस्तरां भी स्थित हैं।

उन्होंने बताया कि अपराह्न दो बजकर 25 मिनट तक आग को बुझा दिया गया।

अधिकारी ने बताया, “आग ने भूतल, पहली मंजिल व दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में लिया था। हमने दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा।”

उन्होंने बताया कि घटना में अबतक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए मामले की आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में