दिल्ली: जसोला में मॉल में आग लगी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
दिल्ली: जसोला में मॉल में आग लगी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जसोला स्थित एक मॉल में शनिवार को आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने यह जानकारी दी।
इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर मॉल से धुआं उठने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
अधिकारियों ने कहा, “आग पर काबू पाने का अभियान जारी है। अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।”
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
भाषा जितेंद्र नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


