दिल्ली: वसंत कुंज में एक आवासीय इमारत की छठी मंजिल पर आग लगी, कोई घायल नहीं

दिल्ली: वसंत कुंज में एक आवासीय इमारत की छठी मंजिल पर आग लगी, कोई घायल नहीं

दिल्ली: वसंत कुंज में एक आवासीय इमारत की छठी मंजिल पर आग लगी, कोई घायल नहीं
Modified Date: February 7, 2026 / 07:20 pm IST
Published Date: February 7, 2026 7:20 pm IST

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की छठी मंजिल पर आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना दोपहर 3.04 बजे मिली थी और आग पर शाम 4.30 बजे तक काबू पा लिया गया था।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और आग अपार्टमेंट में रखे घरेलू सामान में लगी थी।

भाषा तान्या संतोष

संतोष


लेखक के बारे में