Delhi Fire incident: धधक उठे मजदूरों के 200 टिन शेड्स, एक झटके में तबाह हो गया सबकुछ, देखते ही देखते बदल गया पूरा नजारा

Ads

Delhi Fire incident: धधक उठे मजदूरों के 200 टिन शेड्स, एक झटके में तबाह हो गया सबकुछ, देखते ही देखते बदल गया पूरा नजारा

  •  
  • Publish Date - June 24, 2026 / 09:52 AM IST,
    Updated On - June 24, 2026 / 09:54 AM IST

Delhi Fire incident | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • मजदूरों के अस्थायी घर पूरी तरह नष्ट
  • 19 गाड़ियों की मदद से आग बुझाई गई
  • शुरुआती कारण बिजली पैनल बताया गया

नयी दिल्ली: Delhi Fire incident दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों के लिए बने टिन शेड वाले अस्थायी आवासों में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई जिससे लगभग 200 आवास जलकर राख हो गए। (Delhi Fire Accident) दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि तड़के तीन बजकर दो मिनट पर उद्योग भवन के पास स्थित मजदूरों के अस्थायी आवासों के नजदीक एक बिजली पैनल में आग लगने की सूचना मिली।

Delhi Fire incident उन्होंने बताया कि आग टिन-शेड वाले कमरों में तेजी से फैल गई जिसके बाद उस पर काबू पाने के लिए बड़े पैमाने पर अग्निशमन अभियान चलाया गया। ‘सेंट्रल विस्टा’ क्षेत्र में स्थित प्रमुख सरकारी कार्यालय परिसरों में से एक उद्योग भवन को केंद्र के महत्वाकांक्षी पुनर्विकास कार्यक्रम के तहत ध्वस्त करने का काम शुरू हो चुका है। साल 1950 के दशक के उत्तरार्ध में निर्मित उद्योग भवन को गिराने की प्रक्रिया उसके निकट स्थित निर्माण भवन के ध्वस्तीकरण के बाद शुरू की गई है।

अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां भेजी गई थीं लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए अभियान का दायरा बढ़ाना पड़ा। इसके बाद पानी ले जाने वाली दमकल गाड़ियों तथा अन्य विशेष इकाइयों समेत कुल 19 अग्निशमन वाहनों को मौके पर तैनात किया गया। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, आग में श्रमिकों के लगभग 200 अस्थायी आवास तथा कई एलपीजी सिलेंडर क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

आग कहाँ लगी थी?

उद्योग भवन के पास मजदूरों के अस्थायी आवासों में।

कितने आवास जलकर राख हुए?

लगभग 200।

आग पर कब काबू पाया गया?

सुबह करीब 5:30 बजे।