दिल्ली : ‘चीनी मांझे’ की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत

Ads

दिल्ली : ‘चीनी मांझे’ की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 12:58 AM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 12:58 AM IST

नयी दिल्ली, तीन मई (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में रविवार को मोटरसाइकिल पर अपने परिवार के साथ जा रहे पांच वर्षीय बच्चे की ‘चीनी मांझे’ से गला कटने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना जग प्रवेश चंद्र अस्पताल के पास हुई, जब प्रतिबंधित चीनी मांझे की डोर बच्चे के गले में उलझ गई, जिससे गहरा घाव हो गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारी ने कहा कि चीनी मांझे की बिक्री और उपयोग में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष