Reported By: SuryaPrakash Chandrawanshi
,Kawardha Road Accident/Photo Credit: IBC24
Kawardha Road Accident: कवर्धा जिले में खुशियों का सफर अचानक मातम में बदल गया… और तेज रफ्तार ने 4 जिंदगियां निगल लीं। मिली जानकारी अनुसार, पांडातराई थाना क्षेत्र के फोक नदी पुल पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार (Kawardha Road Accident) अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। कार में कुल 6 लोग सवार थे, जो रायपुर से पंडरिया शादी में शामिल होने जा रहे थे।
हादसा (Kawardha Road Accident) इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में अरमान खान, सौंफ, अनस और कौनेन शामिल हैं। वहीं जुनैद रज़ा और आरज़ू खान गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को नदी के खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले (Kawardha Road Accident) की जांच में जुटी है, वहीं इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक का माहौल है।