Bengal Chunav Parinam 4 May: “बंगाल में किसी भी सियासी पार्टी को नहीं मिलेगा बहुमत”.. इस नेता ने कहा, “हम होंगे किंगमेकर”.. सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतों की गिनती

Ads

Bengal Chunav Parinam 4 May: बंगाल चुनाव परिणाम 2026 आज, हुमायूं कबीर का बड़ा दावा, कोई पार्टी बहुमत नहीं, किंगमेकर बनने की तैयारी

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 07:40 AM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 07:40 AM IST

Bengal Chunav Parinam 4 May || Image- Deccan Chronicle file

HIGHLIGHTS
  • बंगाल में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने का दावा
  • हुमायूं कबीर ने खुद को बताया संभावित किंगमेकर
  • सुबह 8 बजे से मतगणना, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल में आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना नहीं है। (Bengal Chunav Parinam 4 May) उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी चुनाव के बाद अहम भूमिका निभाएगी।

हुमायूं कबीर ने खुद को बताया संभावित ‘किंगमेकर’

हुमायूं कबीर ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस या भाजपा पहले और दूसरे स्थान पर रह सकती हैं, लेकिन उनकी पार्टी तीसरे स्थान पर रहकर “किंगमेकर” की भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी के कई उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव जीतने वाले उनकी पार्टी के सभी उम्मीदवारों को बरहामपुर में एक साथ बुलाया जाएगा। वहां सभी को एक होटल में रखा जाएगा और वे खुद उनके साथ मौजूद रहेंगे, ताकि आगे की रणनीति तय की जा सके।

2025 में हुए थे TMC से निष्कासित

बता दें कि हुमायूं कबीर को दिसंबर 2025 में तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और विवादित बयान देने के आरोप लगे थे।

इधर, मतगणना से पहले चुनाव आयोग ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। (Bengal Chunav Parinam 4 May) मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतगणना का भरोसा दिया है। सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी, जबकि 8:30 बजे से ईवीएम के वोट गिने जाएंगे और नतीजे लगातार ऑनलाइन अपडेट किए जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिका में ट्रंप की लोकप्रियता घटी, आर्थिक मुद्दों पर 66 प्रतिशत अमेरिकी असंतुष्ट: सर्वेक्षण

उप्र : कौशांबी में खुदाई करते समय मिट्टी में दबकर मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत

नासिक में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

झारखंड के गोड्डा में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

कांग्रेस नेताओं को एथेनॉल नीति समझने के लिए गांवों का दौरा करने की जरूरत : जयंत चौधरी

Q1. हुमायूं कबीर ने क्या दावा किया है?

Ans: उन्होंने कहा कि कोई पार्टी बहुमत नहीं पाएगी, उनकी पार्टी किंगमेकर बनेगी।

Q2. मतगणना कब शुरू होगी?

Ans: सुबह 8 बजे डाक मतपत्र और 8:30 बजे EVM गिनती शुरू होगी।

Q3. सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं?

Ans: मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था की गई है।