दिल्ली में सुबह गर्मी रही, वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में

Ads

दिल्ली में सुबह गर्मी रही, वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में

  •  
  • Publish Date - March 17, 2022 / 10:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह की शुरुआत गर्मी के साथ हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गयी। मौसम कार्यालय ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली ‘सफर’ की वायु गुणवत्ता सेवा ने बताया कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 190 यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। पीएम 2.5 और पीएम 10 का औसत सान्द्रण क्रमश: 190 और 153 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा

गोला मनीषा

मनीषा