दिल्ली में सुबह उमस रही, हल्की बारिश की संभावना

Ads

दिल्ली में सुबह उमस रही, हल्की बारिश की संभावना

  •  
  • Publish Date - August 6, 2021 / 10:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) दिल्लीवासियों की शुक्रवार सुबह की शुरुआत उमस भरे मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान साल के इस मौसम के लिए सामान्य 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों ने कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ ही बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा गोला शाहिद

शाहिद