दिल्ली: Extra Marital Affair Murder देश की राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ अवैध संबंध के संदेह में एक पति ने अपनी पत्नी के 28 वर्षीय दोस्त की लाठी से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है, जिसका शव घर की छत पर खून से लथपथ पाया गया। आरोपी पति गौरी शंकर यादव ने सूरत से लौटने के महज एक दिन बाद इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।
महिला के जानकारी देते हुए बताया , जब उसका पति बीमार था और बाद में काम के लिए सूरत चला गया, तब रवि ने मुश्किल समय में उसकी आर्थिक मदद की और बच्चों के पालन-पोषण के लिए खाने का स्टॉल खोलने में सहायता की। लगभग एक महीने पहले रवि ने महिला को गोकुलपुरी में एक कमरा किराए पर दिलाया था, जहाँ वह साथ रह रहे थे। Crime News Hindi 6 फरवरी को जब गौरी शंकर यादव सूरत से लौटा, तो उसने रवि की मौजूदगी और पत्नी के साथ उसके संबंधों पर आपत्ति जताते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। 7 फरवरी की रात इसी विवाद के बाद रवि छत पर सोने चला गया, जिसके पीछे आरोपी पति भी डंडा लेकर पहुंच गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्यवाई
अगली सुबह छत पर रवि का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर एक मोटा लकड़ी का डंडा दो टुकड़ों में टूटा हुआ मिला, जिससे सिर पर वार किए गए थे। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने रवि को पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। रवि को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी गौरी शंकर यादव की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है।