दिल्ली सरकार के ‘कूलिंग जोन’ से नीट अभ्यर्थियों और परिजनों को मिली गर्मी से राहत

Ads

दिल्ली सरकार के ‘कूलिंग जोन’ से नीट अभ्यर्थियों और परिजनों को मिली गर्मी से राहत

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 08:40 PM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 08:40 PM IST

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) दिल्ली सरकार ने रविवार को कहा कि उसके द्वारा स्थापित विशेष ‘कूलिंग जोन’ के माध्यम से नीट-यूजी के लगभग 45,000 अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इन केंद्रों पर ओआरएस और शिकंजी जैसे पेय पदार्थ उपलब्ध कराए गए थे।

सरकार ने एक बयान में बताया कि राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को शहर के 97 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्राप्त प्रतिक्रियाओं से पता चला है कि इन व्यवस्थाओं से अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को काफी राहत मिली।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर स्थापित विशेष ‘कूलिंग जोन’ का बड़ी संख्या में अभिभावकों और अभ्यर्थियों ने लाभ उठाया।

सरकार ने अभ्यर्थियों के लिए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध कराई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परिवहन संबंधी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

बयान के अनुसार, ‘कूलिंग जोन’ में बैठने की व्यवस्था, पेयजल, ओआरएस, शिकंजी, चाय तथा प्राथमिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं।

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश