Ram Mandir Donation Theft Case/Image Credit: IBC24.in
Ram Mandir Donation Theft Case: लखनऊ: अयोध्या मेें भगवान श्री राम के मंदिर से चढ़ावा चोरी को लेकर बनाई गई SIT ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी।
सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट 150 पन्नों से अधिक की है। जांच के दौरान SIT ट्रस्ट के पदाधिकारियों, गणना कर्मियों, बैंक अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर चुकी है। SIT ने 15 जून को अपनी जांच शुरू की थी। सरकार ने शुरुआती जांच रिपोर्ट के लिए एक हफ्ते का समय रखा था रविवार को ये समय पूरा हो चुका था। (Ram Mandir Donation Theft Case) बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से 15 दिन धैर्य रखने की अपील की थी और कहा था कि SIT जांच में सब दूध का दूध पानी का पानी होगा।
वहीं इस मामले पर सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही विपक्ष हमलावार है वहीं सत्ता पक्ष पाई-पाई का हिसाब वसूलने की की बात कह रहा है।
इन्हे भी पढ़ें:-