दिल्ली होटल अग्निकांड: अदालत ने मालिक और अकाउंटेंट को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
दिल्ली होटल अग्निकांड: अदालत ने मालिक और अकाउंटेंट को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को दक्षिण दिल्ली के एक होटल के मालिक और अकाउंटेंट को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जहां पिछले सप्ताह भीषण आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गई थी।
न्यायिक मजिस्ट्रेट भानु प्रताप सिंह होटल मालिक लवकेश बजाज और अकाउंटेंट जय मिश्रा को अदालत में पेश किए जाने के बाद, दोनों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने की दिल्ली पुलिस की याचिका पर सुनवाई कर रहे थे।
अदालत ने जेल अधीक्षक को बजाज को चिकित्सक द्वारा जारी दवाई की पर्ची (प्रिस्क्रिप्शन) के आधार पर दवाएं व चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने पर विचार करने का भी निर्देश दिया।
मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में स्थित ‘फ्लरिश स्टे बीएंडबी’ में तीन जून को लगी आग, राष्ट्रीय राजधानी में हाल के वर्षों में होटलों में लगने वाली सबसे भीषण आग में से एक थी। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।
भाषा सुमित सुभाष
सुभाष

Facebook


