दिल्ली: हर्ष विहार में नोकझोंक के बाद पति और पत्नी ने आत्महत्या की
दिल्ली: हर्ष विहार में नोकझोंक के बाद पति और पत्नी ने आत्महत्या की
नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में 35 वर्षीय एक प्रॉपर्टी डीलर और उसकी पत्नी ने तीखी नोकझोंक के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मुकेश ने अपने घर की छत से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली, जबकि उसकी पत्नी सविता ने आशंका है कि जहरीला पदार्थ खा कर जान दी।
पुलिस के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर चार मंजिला इमारत में हुई, जहां मुकेश अपनी पत्नी सविता (32) और दो बच्चों (10 वर्षीय बेटे और पांच वर्षीय बेटी) के साथ पहली मंजिल पर रहता था।
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अपराह्न करीब दो बजे परिवार के सदस्य तेज आवाज सुनकर बाहर आए तो देखा मुकेश सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ा है। लगभग उसी समय सविता अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिली।’’
अधिकारी ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और परिजन खिड़की के रास्ते अंदर जाकर उसे बाहर लेकर आए।
पुलिस के मुताबिक घटना से कुछ समय पहले दंपति के बीच तीखी नोकझोंकहुई थी। शुरुआती जांच के आधार पर आशंका जताई गई है कि सविता ने जहरीला पदार्थ का सेवन किया, जबकि मुकेश ने छत से जान देने के लिए कूद गया। दोनों घटनाएं लगभग एक ही समय पर हुई।
पुलिस के अनुसार, दोनों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मुकेश संयुक्त परिवार में रहता था। उनके वृद्ध माता-पिता भूतल पर रहते हैं, जबकि उनके दो भाई अपने परिवारों के साथ ऊपरी मंजिलों पर रहते हैं।
परिजनों ने दंपति के बीच किसी गंभीर या लंबे समय से चल रहे विवाद से इनकार किया है। घटनास्थल से अब तक कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
भाषा
राखी धीरज
धीरज

Facebook


