दिल्ली: मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एक करोड़ रुपये की अफीम जब्त

दिल्ली: मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एक करोड़ रुपये की अफीम जब्त

दिल्ली:  मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एक करोड़ रुपये की अफीम जब्त
Modified Date: January 11, 2025 / 10:35 pm IST
Published Date: January 11, 2025 10:35 pm IST

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 30.6 किलोग्राम अफीम जब्त की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस अभियान के दौरान आरोपी अजय उर्फ ​​हनुमान (45), कैलाश (27), अन्नदा राम (38) और विनोद यादव (38) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह मणिपुर से अफीम की दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान तक तस्करी करने में शामिल था।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में