दिल्ली के उपराज्यपाल ने अमित शाह से मुलाकात की

Ads

दिल्ली के उपराज्यपाल ने अमित शाह से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - July 14, 2022 / 09:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में शुरू की जा रही नयी पहल की जानकारी दी।

एक दिन पहले उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

उपराज्यपाल कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की। उन्हें दिल्ली की बेहतरी के लिए शुरू की जा रही नयी पहल के बारे में जानकारी दी।’’

भाषा आशीष अविनाश

अविनाश