दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान: मौसम विभाग
दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान: मौसम विभाग
नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के अनुसार, सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.6 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.4 डिग्री अधिक था।
आईएमडी ने मंगलवार को शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सोमवार को मौसम अधिकतर शुष्क रहा और पिछले 24 घंटों में शहर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।
उन्होंने बताया कि दिन के दौरान सापेक्षिक आर्द्रता 69 प्रतिशत से 58 प्रतिशत के बीच रही।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सोमवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 112 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा
शुभम माधव
माधव

Facebook


