Oppo Reno 16 5G Series: Oppo Reno 16 सीरीज की धमाकेदार एंट्री! 50MP कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग और कई तगड़े फीचर्स की भरमार… कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान!
Oppo Reno 16 5G Series: ओप्पो ने अपनी नई Reno 16 5G सीरीज को वैश्विक बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Reno 16 5G, Reno 16 Pro 5G और Reno 16F 5G जैसे तीन नए स्मार्टफोन शामिल है। ये फोन दमदार फीचर्स, आधुनिक डिजाइन और 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया गया है।
(Oppo Reno 16 5G Series/ Image Credit: Oppo)
- Oppo Reno 16 5G सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च।
- Reno 16F में 7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग।
- Reno 16 Pro में 200MP का दमदार कैमरा।
नई दिल्ली: Oppo Reno 16 5G Series: ओप्पो ने अपनी नई Reno 16 5G सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Reno 16 5G, Reno 16 Pro 5G और Reno 16F 5G स्मार्टफोन शामिल हैं। कंपनी ने इन फोन में प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसी कई खास सुविधाएं दी है। Reno 16 और Reno 16 Pro में 6,700mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है। जबकि Reno 16F में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
कीमत और स्टोरेज ऑप्शन
Oppo Reno 16F 5G का शुरुआती मॉडल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लगभग 45,000 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ है। इसका 256GB स्टोरेज वेरिएंट करीब 48,000 रुपये में उपलब्ध है। वहीं Oppo Reno 16 5G का 8GB + 256GB मॉडल करीब 56,000 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट लगभग 65,000 रुपये में पेश किया गया है। Reno 16 Pro 5G का 12GB + 256GB मॉडल करीब 76,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। सभी फोन कई आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
Reno 16F 5G के फीचर्स
Reno 16F 5G में 6.57 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300-Energy प्रोसेसर पर चलता है। फोन में 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Reno 16 और Reno 16 Pro की खासियत
Reno 16 5G और Reno 16 Pro 5G में 6.32 इंच का Crystal Guard+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्टैंडर्ड मॉडल में 120Hz और Pro मॉडल में 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। Reno 16 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और Reno 16 Pro में MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलते हैं और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,700mAh की बैटरी से दी गई है।
कैमरा और परफॉर्मेंस पर खास फोकस
नई Reno 16 सीरीज में कैमरा पर खास ध्यान दिया गया है। Reno 16 5G में 50MP प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं Reno 16 Pro 5G में 200MP का मुख्य कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है। दोनों फोनों में 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है जो हाई-क्वालिटी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का अनुभव देता है। दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ यह सीरीज प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है।
इन्हें भी पढ़ें:
- BMW India E25 Petrol Compatible: कंपनी ने किया बड़ा खुलासा! BMW की गाड़ियां अब E25 पेट्रोल से दौड़ेंगी, क्या इससे माइलेज और परफॉर्मेंस में आएगा बड़ा बदलाव?
- Champat Rai Resigns Ayodhya Ram Mandir Trust : राम मंदिर चंदा विवाद में सबसे बड़ा मोड़! 8 लोगों पर FIR के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट से दिया इस्तीफा
- Ujjain Muharram Procession Car Blast : मोहर्रम जुलूस में कार ब्लास्ट पर गरमाई सियासत! BJP नेता का बड़ा बयान- ‘जिहादी मानसिकता’ वालों को नहीं बख्शेंगे

Facebook


