दिल्ली में एक व्यक्ति ने साथ रहने वाले शख्स की पीट-पीट कर हत्या की, गिरफ्तार

Ads

दिल्ली में एक व्यक्ति ने साथ रहने वाले शख्स की पीट-पीट कर हत्या की, गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 07:52 PM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 07:52 PM IST

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) दिल्ली के नजफगढ़ में एक व्यक्ति को उसके साथ रहने वाले शख्स ने मामूली बात पर पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या कर दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना 28 अगस्त की देर रात नजफगढ़ के अजय पार्क इलाके में किराए के एक मकान में हुई। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के रहने वाले ददन (46) के तौर पर हुयी है ।

उन्होंने बताया कि ददन एवं आरोपी मंजीत राम, दोनों ने साथ में शराब पी थी और बाद में किसी बात पर उनका विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों किराये के घर में एक साथ रहते थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देर रात रंजीत ने कथित तौर पर ददन को मुक्के मारे और उसके चेहरे व सिर पर वार किया।

उनके मुताबिक, हमले के दौरान, ददन फर्श पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं।’ उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर खून भी देखा गया।

पुलिस ने बताया कि मारपीट के बाद रंजीत कमरे में सोने चला गया और अगली सुबह ददन को मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि बाद में उसने पीड़ित परिवार को उसकी मौत की जानकारी दी।

घटना 29 अगस्त को तब सामने आई जब ददन का भतीजा रमेश मौके पर पहुंचा और पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचना दी।

भाषा नोमान नोमान रंजन

रंजन