दिल्ली: आदर्श नगर में अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति को गोलियों से भूना
दिल्ली: आदर्श नगर में अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति को गोलियों से भूना
नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में अज्ञात व्यक्तियों ने 28 वर्षीय एक शख्स आलम की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब पौने दो बजे टीपीटी नगर के न्यू सब्जी मंडी इलाके में आलम को अज्ञात हमलावरों ने कई गोलियां मारीं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसे बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को मौके से कारतूस के खाली खोखे मिले और वहां पर खून के निशान दिखे।
पुलिस ने बताया कि अपराध दल ने मौके का मुआयना किया और जरूरी सबूत इकट्ठा किए।
पुलिस के अनुसार, आदर्श नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।
भाषा नोमान नोमान नरेश
नरेश

Facebook


