दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी कारणों से सेवा बाधित

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी कारणों से सेवा बाधित

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी कारणों से सेवा बाधित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: September 27, 2021 6:33 pm IST

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के एक सेक्शन पर तकनीकी खामी के कारण सोमवार को सेवा प्रभावित रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली और गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर को जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने भी ट्वीट कर सेवा में हुई देरी की जानकारी दी।

डीएमआरसी ने ट्वीट किया, “येलो लाइन पर सुल्तानपुर और हुडा सिटी सेंटर के बीच सेवा प्रभावित। अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य।”

भाषा यश माधव

माधव


लेखक के बारे में