दिल्ली: लापता 12 वर्षीय बच्चा परिवार से मिला
दिल्ली: लापता 12 वर्षीय बच्चा परिवार से मिला
नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) पश्चिमी दिल्ली से करीब एक महीने से लापता 12 वर्षीय एक बच्चे को गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास से सकुशल बरामद कर उसके परिवार से मिला दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
इंद्रपुरी का रहने वाला यह बच्चा पुलिस दल को नियमित गश्त और क्षेत्र की निगरानी के दौरान दिखाई दिया था।
अधिकारी ने बताया, ‘बच्चे ने अपनी पहचान बताई, जिसके बाद पुलिस ने उसके विवरण का सत्यापन किया। जांच में पता चला कि इंद्रपुरी इलाके से इस बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज थी और इस संबंध में दो जून को मामला दर्ज किया गया था।’
उन्होंने बताया कि बाद में बच्चे को सुरक्षित उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।
भाषा सुमित नरेश
नरेश

Facebook


