AIPC New President Madhu Gaud Yaskhi: प्रवीण चक्रवर्ती की जगह अब ये दिग्गज नेता होंगे ‘ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस’ के नए अध्यक्ष, आदेश जारी
AIPC New President Madhu Gaud Yaskhi: प्रवीण चक्रवर्ती की जगह अब ये दिग्गज नेता होंगे 'ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस' के नए अध्यक्ष, आदेश जारी
AIPC New President Madhu Gaud Yaskhi: प्रवीण चक्रवर्ती की जगह अब ये दिग्गज नेता होंगे 'ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस' के नए अध्यक्ष, आदेश जारी /image: Social Media
- मधु गौड़ यास्की बने AIPC के नए अध्यक्ष
- प्रवीण चक्रवर्ती की जगह मिली जिम्मेदारी
- कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने जारी किया आदेश
नई दिल्ली। AIPC New President Madhu Gaud Yaskhi: कांग्रेस ने बुधवार को मधु गौड़ यास्की को अखिल भारतीय पेशेवर कांग्रेस (All India Professionals Congress) का अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने प्रवीण चक्रवर्ती का स्थान लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) की तरफ से की गई इस नियुक्ति का आदेश भी जारी कर दिया गया है।
AIPC New President Madhu Gaud Yaskhi पार्टी की ओर से जारी आदेश में कहा गया, ‘‘पार्टी निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती (Praveen Chakravarty) के योगदान की सराहना करती है।’’ चक्रवर्ती हाल में तमिलनाडु से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। एआईपीसी (AIPC President) कांग्रेस (Congress) का एक राजनीतिक मंच है, जो देश में कामकाजी पेशेवरों और उद्यमियों की जरूरतों तथा आकांक्षाओं पर केंद्रित है।
Congress President Shri @kharge has appointed Shri Madhu Goud Yaskhi as the Chairperson of the All India Professionals' Congress, with immediate effect. pic.twitter.com/9udpOrWoYu
— Congress (@INCIndia) September 9, 2026
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh 3 Local Holidays 2026: छत्तीसगढ़ में तीन और सरकारी छुट्टी का ऐलान, आदेश हुआ जारी….देखें कब-कब रहेगा अवकाश
- MP Police Bharti 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, पुलिस विभाग ने 7,500 पदों पर निकाली भर्ती, इस तारीख से शुरू होगा आवेदन, देखें पूरी डिटेल
- No Work, No Pay Rule: प्रदेश में लागू हुआ ‘नो वर्क, नो पे’ नियम, अब ड्यूटी के दौरान ऑफिस से गायब हुए तो कटेगी सैलरी, राज्य सरकार ने अचानक लिया बड़ा फैसला, आदेश जारी

Facebook


