‘स्वच्छता’ के आदर्श शहरों के रूप में चुने गए 50 शहरों में दिल्ली, मुंबई, सूरत, गुरुग्राम शामिल

'स्वच्छता' के आदर्श शहरों के रूप में चुने गए 50 शहरों में दिल्ली, मुंबई, सूरत, गुरुग्राम शामिल

‘स्वच्छता’ के आदर्श शहरों के रूप में चुने गए 50 शहरों में दिल्ली, मुंबई, सूरत, गुरुग्राम शामिल
Modified Date: September 29, 2026 / 09:40 pm IST
Published Date: September 29, 2026 9:40 pm IST

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ‘प्रगति-50’ पहल के तहत लक्षित और तकनीक आधारित निगरानी के माध्यम से स्वच्छता के उच्च मानक स्थापित करने वाले 50 शहरों में दिल्ली, मुंबई, सूरत, गुरुग्राम, जम्मू, बेंगलुरु और भोपाल शामिल हैं।

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ये 50 शहर स्वच्छता के नियमित कार्यों से आगे बढ़कर निरंतर और उच्च प्रदर्शन मानकों को प्रदर्शित करते हुए देश के बाकी हिस्सों के लिए आदर्श शहर बनकर उभरेंगे।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री के 51वें प्रगति सम्मेलन के दौरान दिए गए निर्देशों का अनुसरण करते हुए शुरू की गई है और इसे स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत लागू किया जा रहा है।

अहमदाबाद, फरीदाबाद, शिमला, जम्मू, बेंगलुरु, उज्जैन, भोपाल, दिल्ली, मुंबई, सूरत, गुरुग्राम और इंदौर समेत 50 शहरों को इस पहल के तहत चिन्हित किया गया है। यह पहल 24 राज्यों के शहरों में लागू की गई है।

आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अधिकारियों को नियमित निगरानी और मार्गदर्शन के लिए विशेष शहरों की जिम्मेदारी दी जाएगी।

मंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य तय समयसीमा के भीतर निगरानी और समीक्षा की एक व्यवस्थित व्यवस्था के जरिये शहरी स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, इस्तेमाल किए गए पानी के प्रबंधन, स्वच्छता और लोगों भागीदारी में स्पष्ट सुधार लाना है।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में