दिल्ली : संगम विहार में फायरिंग, एक व्यक्ति घायल

दिल्ली : संगम विहार में फायरिंग, एक व्यक्ति घायल

दिल्ली : संगम विहार में फायरिंग, एक व्यक्ति घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: November 1, 2022 9:58 pm IST

नयी दिल्ली, एक नवंबर (भाषा) दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में मंगलवार को 37 वर्षीय एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को गोली लगने की जानकारी अपराह्न करीब एक बजकर 40 मिनट पर मिली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि घायल की पहचान संगम विहार निवासी ललित के तौर पर की गई है और उसके पीठ में गोली लगी है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित और अन्य निवासी 12 नवंबर को धार्मिक आयोजन करने जा रहे थे और आरोपी एवं संगम विहार निवासी सुनील कालका(35) इस आयोजन में हिस्सा लेना चाहता था जबकि पीड़ित द्वारा उसे नजर अंदाज किया जा रहा था जो कार्यक्रम की तैयारी करने वालों में अग्रणी था।

अधिकारी ने बताया कि कालका ललित के घर गया और बोला कि वह ‘‘समस्या का समाधान चाहता है’’ लेकिन मुद्दा नहीं सुलझने पर उसने पीड़ित पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि ललित को पीठ में गोली लगी है और उसका सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर कालका को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

भाषा धीरज माधव

माधव


लेखक के बारे में