दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की

Ads

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 05:42 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 05:42 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने सोमवार को प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने, संयम बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सुरक्षाकर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील की। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

पुलिस ने यह अपील कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा आयोजित ‘चलो संसद’ कार्यक्रम के मद्देनजर की है।

पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करें। किसी भी गैर-कानूनी या हिंसक गतिविधि में शामिल न हों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए कानूनी निर्देशों का पालन करें।”

इसके मुताबिक, लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों, भ्रामक जानकारी या सत्यापित न की गई सामग्री पर भरोसा न करें और उसे आगे साझा न करें।

पुलिस ने कहा, “नागरिकों से अनुरोध है कि वे जानकारी के विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करें और शांति, सद्भाव व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें।”

विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर नयी दिल्ली जिले और अन्य संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह अपील की गई। पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर अर्धसैनिक बलों सहित अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया है और आंदोलन को नियंत्रित करने तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई स्तरों पर बैरिकेड लगाए हैं।

भाषा नोमान नोमान नेत्रपाल

नेत्रपाल