दिल्ली पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया, चार लाख रुपये का सामान बरामद

Ads

दिल्ली पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया, चार लाख रुपये का सामान बरामद

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 03:49 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 03:49 PM IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस ने इस महीने के शुरू में रोहिणी इलाके में दिन दहाड़े हुई चोरी के सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चार लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मोहित उर्फ ​खपीतार (25) के रूप में हुई है, जो सुल्तानपुरी का निवासी है और पहले भी चोरी और सेंधमारी के 19 मामलों में शामिल रहा है।

दिनदहाड़े हुई चोरी की शिकायत के बाद पांच फरवरी को बुध विहार थाने में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि मोहित को 14 फरवरी को सुल्तानपुरी स्थित उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि लगातार पूछताछ के दौरान, आरोपी ने चोरी में अपनी संलिप्तता कथित तौर पर स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की गई वस्तुएं बरामद की गईं।

आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने चोरी और सेंधमारी के पांच मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

अधिकारी ने बताया कि इसी तरह के अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की पुष्टि के लिए आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा