दिल्ली पुलिस ने 25 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने 25 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया
नयी दिल्ली पांच जून (भाषा) दिल्ली के मॉडल टाउन में एक मामूली विवाद के बाद 25 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी आशु उर्फ लाला (18) को साहिल (25) की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली के एमसीडी कॉलोनी के पास हुई 31 मई को झड़प के दौरान साहिल पर चाकू से हमला किया गया था।
अधिकारी ने बताया, ‘प्रारंभिक जांच के दौरान, एक टीम को पता चला कि आशु ने साहिल पर चाकू से कथित तौर पर हमला किया था। इन निष्कर्षों के आधार पर, प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच शुरू की गई।’
भाषा नोमान नोमान सुभाष
सुभाष

Facebook


