दिल्ली पुलिस ने मेवात स्थित हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 14 पिस्तौलें जब्त की गईं

दिल्ली पुलिस ने मेवात स्थित हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 14 पिस्तौलें जब्त की गईं

दिल्ली पुलिस ने मेवात स्थित हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 14 पिस्तौलें जब्त की गईं
Modified Date: May 19, 2026 / 09:20 pm IST
Published Date: May 19, 2026 9:20 pm IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने मेवात स्थित एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 14 पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान राजस्थान के डींग जिले के निवासी 47 वर्षीय हरमेश सिंह उर्फ रमेश सिंह उर्फ मेचू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसे 18 मई को मेवात इलाके में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के अनुसार, पिछले साल सितंबर में उत्तर प्रदेश के मथुरा से कथित अंतरराज्यीय हथियार तस्कर कुंवर पाल उर्फ कपिल की गिरफ्तारी के बाद जांच शुरू हुई। उसके पास से आठ देसी कट्टे और 10 कारतूस बरामद हुए थे।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुंवर पाल ने कथित तौर पर खुलासा किया कि वह मेचू के निर्देश पर हथियार पहुंचाने के लिए दिल्ली आया था।

द्वारका के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कुशल पाल सिंह ने बताया कि तकनीकी निगरानी और छापेमारी के बाद, पुलिस ने मेचू को पकड़ लिया। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किए गए थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से एक अत्याधुनिक पिस्तौल, पांच देसी कट्टे और 10 कारतूस बरामद किए हैं।

अधिकारी ने बताया कि यह बरामदगी और पहले की गई बरामदगी को मिलाकर, पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल एक अत्याधुनिक पिस्तौल, 13 देसी कट्टे और 20 कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर पहले भी पांच आपराधिक मामलों में शामिल है। दिल्ली और आसपास के राज्यों में हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में