दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ से जुड़ी पटना स्थित इकाई का भंडाफोड़ किया
दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ से जुड़ी पटना स्थित इकाई का भंडाफोड़ किया
नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस ने बिहार के पटना में समन्वित छापेमारी के बाद नकली मन:प्रभावी दवाओं के उत्पादन और आपूर्ति में कथित रूप से शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह द्वारा संचालित संदिग्ध दवा निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा, नकली सिरप की हजारों बोतलें और दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रसायन बड़ी मात्रा में जब्त किए गए।
अधिकारियों ने कहा कि इकाई कथित तौर पर सिरप का उत्पादन कर रही थी, जिनके नाम काफी हद तक लोकप्रिय दवाओं से मिलते-जुलते थे, जिससे दवाओं को बिना डॉक्टर के पर्चे के अवैध रूप से बेचने की अनुमति मिलती थी।
अधिकारी ने कहा, ‘नकली सिरप की हजारों बोतलें, दवाओं के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सैकड़ों लीटर रसायन, वाणिज्यिक मिश्रण उपकरण, ड्रम और कनस्तर, साथ ही हजारों खाली बोतलें और ढक्कन बरामद किए गए जिन्हें सील कर दिया गया।’
दिल्ली पुलिस की छापेमारी में बिहार निवासी तनिष्क झा (24) को गिरफ्तार किया गया, जिससे स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तारियों की कुल संख्या आठ हो गई।
पुलिस ने बताया कि झा ने कच्चे माल की व्यवस्था करने और नकली दवाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाई, जिन्हें बाद में कई राज्यों में आपूर्ति की गई।
भाषा तान्या प्रशांत
प्रशांत

Facebook


