आरएसपी ने चुनाव चिह्न विवाद के बीच रेजीनगर उपचुनाव उम्मीदवार का नाम वापस लिया

आरएसपी ने चुनाव चिह्न विवाद के बीच रेजीनगर उपचुनाव उम्मीदवार का नाम वापस लिया

आरएसपी ने चुनाव चिह्न विवाद के बीच रेजीनगर उपचुनाव उम्मीदवार का नाम वापस लिया
Modified Date: September 22, 2026 / 12:29 am IST
Published Date: September 22, 2026 12:29 am IST

कोलकाता, 21 सितंबर (भाषा) रेजीनगर विधानसभा सीट पर छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में सोमवार को उस समय नया मोड़ आ गया जब वाम मोर्चा घटक आरएसपी ने निर्वाचन आयोग द्वारा उसके पारंपरिक ‘कुदाल और फावड़ा’ चुनाव चिह्न के इस्तेमाल की अनुमति कथित तौर पर नहीं दिए जाने के बाद अपने उम्मीदवार को चुनाव मैदान से हटा लिया।

आरएसपी के वरिष्ठ नेता मनोज बंदोपाध्याय ने कहा कि पार्टी को शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद बताया गया कि वह अपने पारंपरिक चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ सकती और उसे ‘बाल्टी’ चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अब हमारे पास और क्या रास्ता है? निर्वाचन आयोग ने एक छोटी तकनीकी खामी का हवाला देते हुए हमें हमारा पारंपरिक चुनाव चिह्न नहीं दिया। इसलिए हमने अपने उम्मीदवार का नाम वापस लेने का फैसला किया है। ईवीएम पर हमारे उम्मीदवार का नाम हो सकता है, लेकिन हम इस उपचुनाव में चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के कारण पार्टी को अपने उम्मीदवार विकास चंद्र मिश्रा का नाम वापस लेना पड़ा, जिन्होंने पहले ही चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में