दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में आयोजित किया ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, 1,489 शिकायतों को सुना गया
दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में आयोजित किया 'थाना दिवस-जनसुनवाई', 1,489 शिकायतों को सुना गया
नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अपने सभी 15 पुलिस जिलों में साप्ताहिक ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’ कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 1,489 शिकायतों और समस्याओं को सुना गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह कार्यक्रम शिकायतकर्ताओं और स्थानीय निवासियों को पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें, चिंताएं और सुझाव रखने के लिए एक सीधा मंच प्रदान करता है।
पुलिस ने बताया कि हाल में आयोजित जनसुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा उठाए गए मामलों को वरिष्ठ अधिकारियों ने सुना और उचित कार्रवाई तथा जल्द समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
कार्यक्रमों में वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर यह सुनिश्चित किया कि उनकी समस्याओं का समाधान उचित स्तर पर किया जाए तथा मामलों की प्रभावी तरीके से निगरानी की जाए।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू के निर्देश पर जून 2026 में ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’ पहल की शुरुआत की गई थी।
भाषा
शुभम दिलीप
दिलीप

Facebook


