दिल्ली में मोस्ट वांटेड बदमाश राजेश भारती सहित 4 का एनकाउंटर, 6 पुलिसकर्मी जख्मी

दिल्ली में मोस्ट वांटेड बदमाश राजेश भारती सहित 4 का एनकाउंटर, 6 पुलिसकर्मी जख्मी

दिल्ली में मोस्ट वांटेड बदमाश राजेश भारती सहित 4 का एनकाउंटर, 6 पुलिसकर्मी जख्मी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: June 9, 2018 10:10 am IST

दिल्ली। दिल्ली के छतरपुर इलाके में पुलिस और नामी बदमाश राजेश भारती के गुर्गों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 4 बदमाशों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन में 6 पुलिस अफसर भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव के नेतृत्व में कई और बदमाश ढेर हुए हैं, लेकिन अभी तक उनकी मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

राजेश अपने गुर्गों के साथ लग्जरी कार में सवार था, पुलिस को भनक लगते ही राजेश की कार में फायरिंग शुरू कर दी। राजेश ने पुलिस पर भी फायरिंग किया कुछ देर चली इस मुठभेड़ में पुलिस ने राजेश भारती को मार गिराया।

एक लाख का इनामी बदमाश राजेश भारती पुलिस के मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। राजेश हाल ही में हरियाणा पुलिस की गिरफ्तार से भागने में कामयाब हुआ था। राजेश पर कई गंभीर आरोप दर्ज थे। मुठभेड़ में राजेश भारती सहित 4 बदमाशों की पुलिस फायरिंग में मौत हो गई जबकि 5 बदमाश घायल हैं। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में