दिल्ली पुलिस ने सेवानिवृत्त हुए 179 कर्मियों को मानद पदोन्नति दी
दिल्ली पुलिस ने सेवानिवृत्त हुए 179 कर्मियों को मानद पदोन्नति दी
नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस की मानद रैंक पदोन्नति योजना के तहत मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे 179 कर्मियों को मानद पदोन्नति दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि 11 हेड कांस्टेबलों को सहायक उप-निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया, 48 सहायक उप-निरीक्षकों को उप-निरीक्षक के रूप में पदोन्नत किया गया, और 120 उप-निरीक्षकों को मानद निरीक्षक बनाया गया।
यह समारोह पुलिस मुख्यालय के आदर्श सभागार में आयोजित किया गया और इसकी अध्यक्षता विशेष पुलिस आयुक्त (प्रोविजनिंग और वित्त प्रभाग) राजेश खुराना ने की।
उन्होंने कहा कि पुलिस जैसी सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी अपने काम की प्रकृति के कारण अक्सर अपने परिवार के सदस्यों की अपेक्षा अपने सहकर्मियों के साथ अधिक समय बिताते हैं।
खुराना ने दिल्ली पुलिस में उनकी समर्पित सेवा और अमूल्य योगदान को स्वीकार किया और सेवानिवृत्ति के बाद उनके स्वस्थ, खुशहाल जीवन की कामना की।
भाषा नोमान नोमान नरेश
नरेश

Facebook


