दिल्ली पुलिस ने सेवानिवृत्त हो रहे 182 कर्मियों को मानद पदोन्नति दी
दिल्ली पुलिस ने सेवानिवृत्त हो रहे 182 कर्मियों को मानद पदोन्नति दी
नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को अपने मुख्यालय में एक समारोह का आयोजन किया और सेवानिवृत्त हो रहे 182 कर्मियों को मानद पदोन्नति प्रदान की।
एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य अधिकारियों को गरिमापूर्ण विदाई देना है।
आदर्श सभागार में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने की, जिन्होंने कांस्टेबल से लेकर उप-निरीक्षक रैंक तक के कर्मियों को अगली उच्च मानद रैंक से सम्मानित किया।
पिछले साल दिसंबर में ‘मानद रैंक पदोन्नति योजना’ शुरू होने के बाद से यह इस तरह का पांचवां आयोजन था।
अपने संबोधन में, गोलछा ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को बधाई दी और समाज में योगदान जारी रखने का आग्रह किया।
समारोह में कुल 132 उप-निरीक्षकों को निरीक्षक, 39 सहायक उप-निरीक्षकों को उप-निरीक्षक और 11 हेड कांस्टेबलों को सहायक उप-निरीक्षक के रूप में पदोन्नत किया गया।
भाषा
नोमान नोमान सुभाष
सुभाष

Facebook


