दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन पर मोबाइल जैमर लगाए जाने के दावों को खारिज किया

दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन पर मोबाइल जैमर लगाए जाने के दावों को खारिज किया

दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन पर मोबाइल जैमर लगाए जाने के दावों को खारिज किया
Modified Date: September 8, 2026 / 05:00 pm IST
Published Date: September 8, 2026 5:00 pm IST

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन पर इमारत ढहने के बाद घटनास्थल पर मोबाइल फोन जैमर लगाने के दावों को मंगलवार को खारिज करते हुए कहा कि मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह से चालू थे और बचाव एजेंसियां बिना किसी व्यवधान के मोबाइल फोन के माध्यम से संचार कर रही थीं।

पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जैमर के बारे में किए जा रहे दावे ‘पूरी तरह से गलत’ हैं।

पुलिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अग्निशमन विभाग के कर्मी मोबाइल के माध्यम से ही निर्बाध रूप से समन्वय कर रहे थे।

पुलिस ने यह भी कहा कि दुर्घटनास्थल पर मीडिया कर्मी और आम लोग मोबाइल कनेक्टिविटी में बिना किसी व्यवधान के सीधा प्रसारण कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने यह स्पष्टीकरण सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के बीच दिया है। सोशल मीडिया पर आरोप लगाया गया है कि सत्य निकेतन पर मोबाइल जैमर लगाए गए थे, जहां रविवार को लड़कों के लिए पेइंग गेस्ट आवास के तौर पर इस्तेमाल की जा रही एक बहुमंजिला इमारत ढह गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई।

भाषा नोमान

नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में